फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with fifth class girl student in sonbhadra

पांचवीं की छात्रा से दंरदिगी, आरोपी ने किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 28 Dec 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Rape with fifth class girl student in sonbhadra
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक युवक ने कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी से बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। घटना एक हफ्ते पहले की है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता परिवार के एक सदस्य का इलाज कराने दिल्ली गए थे। मंगलवार को घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता के अनुसार 20 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे उसकी बेटी पड़ोस के घर में गई थी।
विज्ञापन


उस घर की महिला ने उसे अपने लड़के को जगाकर बुलाने के लिए भेजा। युवक को जगाने के लिए बेटी पहुंची तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घरवाले सुलह समझौते की कर रहे कोशिश

Rape with fifth class girl student in sonbhadra
UP Police
छात्रा ने गांव की एक महिला को जानकारी दी। महिला ने छात्रा का उपचार कराया। उपचार कराने दिल्ली गए पीड़िता के मां-बाप जब वापस लौटे तो उनको मामले की जानकारी हई।

इसके बाद छात्रा के पिता ने बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी युवक घर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।

महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, आरोपी के घरवाले पीड़ित के मां-बाप से सुलह समझौते की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed