फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway officers disclose high profile fraud in sonebhadra

खुलासाः फर्जी ठेके की आड़ में चल रहा था हाईप्रोफाइल ठगी का धंधा

Wed, 05 Apr 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 05 Apr 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
railway officers disclose high profile fraud in sonebhadra
दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, साइट आफिस सहित अन्य निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ब्रिज निर्माण के फर्जी ठेके के आधार पर हाईप्रोफाइल तरीके से ठगी का धंधा किए जाने के खुलासे ने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। प्रकरण में जहां आरपीएफ को आरोपी को दबोचकर पूरे रैकेट को बेनकाब करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं कागजों में हेराफेरी कर करोड़ों की कंपनी खड़ी कर रेलवे की कई बीघे जमीन कब्जा करने, रेलवे अधिकारियों को फर्जी कागजातों के आधार पर गुमराह करने के मामले में अनपरा पुलिस को भी तहरीर सौंप दी गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे दिन भी अतिक्रमण स्थल पर बुलडोजर चलाकर कथित कंपनी के साइट आफिस सहित अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। फर्जी ठेके की आड़ में आपूर्ति लिए गए माल को कहां-कहां खपाया गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक सोनभद्र जिले के कहुआनाला के पास एक इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के नाम का बोर्ड लगाकर कई महीने से लोगों से ब्रिज निर्माण के लिए आपूर्ति लेकर, उसे दूसरों के यहां खपाने का हाईप्रोफाइल ठगी का धंधा तेजी से चल रहा था, लेकिन सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को दिए गए चेक जब एक-कर अनादरित होने लगे तो कथित ठेके और कंपनी दोनों पर सवाल उठने शुरू हो गए।

कई लोगों ने रेलवे और पुलिस को मामले की सूचना दी लेकिन ध्यान तो दूर रेलवे के लोग ही ठेके को सही बताने में लगे रहे। इस बीच बैढ़न, शक्तिनगर और अनपरा क्षेत्र के कई लोगों के साथ एमपी के एक विधायक पुत्र भी ठगी की जद में आए तो मामला डीआरएम तक पहुंच गया। 

ना तो कोई ठेका हुआ है ना ही रजिस्ट्रेशन

railway officers disclose high profile fraud in sonebhadra
साइट आफिस सहित अन्य निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
जब वहां से मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि ना तो कोई ठेका हुआ है ना ही रेलवे में संबंधित कंपनी का ठेके के लिए कोई रजिस्ट्रेशन है। तब मंगलवार को साइड आफिस और स्टोर को छोड़कर शेष निर्माण ढहा दिया गया।

बुधवार को कार्रवाई में और तेजी लाते हुए कंपनी के साइट आफिस सहित अन्य निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। एईएन अतुल त्रिपाठी ने बताया कि आरपीएफ ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सेक्सन इंजीनियर बीडी नायक और एम आलम की तरफ से तहरीर भी पुलिस को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed