फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ragini dubey murder all accused are in police custody, sister damand CM yogi

रागिनी हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्त में, बहन ने सीएम योगी को बुलाने की मांग की

Fri, 11 Aug 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 11 Aug 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
ragini dubey murder all accused are in police custody, sister damand CM yogi
रागिनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में मंगलवार को हुए 12वीं की छात्रा रागिनी हत्याकांड के सभी पांच आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं। मगंलवार को घटे इस निर्मम घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। रागिनी की छोटी बहन सिया ने सीएम को बुलाने की मांग की है तो मां ने दोषी युवक को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मामले में रागिनी दूबे के पिता जितेंद्र दूबे  की तहरीर पर पुलिस ने बजहां के प्रधान कृपाशंकर तिवारी, उसके पुत्र प्रिंस तिवारी, भतीजा सोनू तिवारी व नीरज तिवारी तथा राजू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने वारदात के दिन ही मुख्य आरोपी प्रिंस व राजू यादव को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रधान के साथ ही फरार चल रहे तीन आरोपितों की तलाश में जुटी थी। तीसरे आरोपी नीरज तिवारी ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर प्रधान कृपाशंकर तिवारी अपने भतीजा सोनू तिवारी के साथ न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद से रागिनी के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का आना जाना जारी है।

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने गए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को देखते ही रागिनी की बहन सीया और माता बिलख पड़ी तथा न्याय की गुहार लगाई। बहन सीया ने जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग की तो मां बंदना देवी ने दोषी युवक को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

पीड़ित परिवार की व्यथा सुनने के बाद मंत्री उपेंद्र  तिवारी ने उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तथा कहा कि वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में ही आए हैं, पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।  

हत्याकांड पर नेताओं ने क्या कहा

ragini dubey murder all accused are in police custody, sister damand CM yogi
रागिनी के घर नेताओं का आना जाना जारी - फोटो : अमर उजाला
विधायक सदर, आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि रागिनी हत्याकांड दुखद है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है, आरोपी आठ घंटे के भीतर ही पकड़े गए। दोषी को सजा अवश्य मिलेगी।

 भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे कहते हैं कि रागिनी हत्याकांड में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलेगी, अपराध से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी राजनीतिक दल का ही क्या न हो।

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, आरोपियों की गिरफ्तारी यदि जल्द नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक के खिलाफ 16 अगस्त से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed