फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   project manager arretted after caught bribe at varanasi

रिटायरमेंट से एक दिन पहले परियोजना प्रबंधक घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 May 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
project manager arretted after caught bribe at varanasi
इसी गाड़ी से परियोजना प्रबंधक आए थे घूस लेने - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में परियोजना प्रबंधक योगेश्वर प्रसाद पांडेय को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उनके कार्यालय से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। योगेश्वर प्रसाद पांडेय बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे।
विज्ञापन

वो भेलूपुर थाना अंतर्गत जानकी नगर पटिया स्थित सीएंडडीएस यूनिट-24 के परियोजना प्रबंधक थे। विभागीय कर्मचारी उनके विदाई समारोह की तैयारियों में जुटे थे, मगर सब कुछ धरा का धरा रह गया।
विज्ञापन


उधर, योगेश्वर प्रसाद पांडेय का कहना था कि उन्हें विभागीय राजनीति में साजिश के तहत फंसाया गया है।  प्रबंधक को गिरफ्तार कर भेलूपुर थाने में भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही परियोजना प्रबंधक की तलाशी में एक लाख रुपये और बरामद हुए जो उनके अपने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी करने वाली टीम ने उसे भी जब्त कर लिया है।  चोलापुर के लश्करपुर निवासी राममिलन सिंह जलनिगम के ठेकेदार हैं। राममिलन का आरोप है कि उन्होंने बजरडीहा क्षेत्र के कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण कराया था। उसी कार्य से संबंधित तीन लाख रुपये का भुगतान जलनिगम की इकाई सीएंडडीएस को करना था।

राममिलन का आरोप है कि महमूरगंज क्षेत्र की शिवराज नगर कॉलोनी निवासी परियोजना प्रबंधक योगेश्वर प्रसाद पांडेय ने उनसे दस प्रतिशत के हिसाब से 30 हजार रुपये की मांग की। 20 हजार मंगलवार को और शेष 10 हजार रुपये बाद में देना था।


राममिलन ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की। संगठन के अधिकारियों के निर्देश पर राममिलन सिंह 20 हजार रुपये के केमिकल युक्त नोट लेकर पहुंचे।
इसी दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन  की टीम पहुंची और योगेश्वर प्रसाद पांडेय का हाथ धुलवाया तो नोटों में लगे केमिकल के कारण उनकी हथेलियों का रंग लाल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed