फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   private school girl student molestation in varanasi

बनारस में स्कूल के बाहर छात्रा से छेड़छाड़, शोर मचाने पर शिक्षकों ने दबोचा

Fri, 08 Dec 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 08 Dec 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
private school girl student molestation in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कैलाश यादव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में छेड़खानी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल के बाहर एक छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे शिक्षकों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला लंका थाना क्षेत्र के नगवा का है।  
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर लंका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल दिया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे तीन दिन से स्कूल जाते वक्त परेशान कर रहा था। आज हिम्मत दिखा कर छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल को सारी बात बताई।
विज्ञापन


जिसके बाद सुबह के वक्त स्कूल के शिक्षक बाहर खड़े हो गए। इस दौरान छात्रा के पीछे- पीछे आरोपी स्कूल के पास पहुंचा तो शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम कैलाश यादव निवासी नई कोर्ट थाना खानपुर (गाजीपुर) बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ लंका संजीव मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर कैलाश के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के साथ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गोलगड्डा के पास किराये के मकान में रह कर  हलवाई की दुकान चलाता है। बता दें कि इधर कुछ दिनों से लंका थाना क्षेत्र में स्कूल कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी करने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed