{"_id":"5a2a588a4f1c1b95188b88e8","slug":"private-school-girl-student-molestation-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में स्कूल के बाहर छात्रा से छेड़छाड़, शोर मचाने पर शिक्षकों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस में स्कूल के बाहर छात्रा से छेड़छाड़, शोर मचाने पर शिक्षकों ने दबोचा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कैलाश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में छेड़खानी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल के बाहर एक छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे शिक्षकों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला लंका थाना क्षेत्र के नगवा का है।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर लंका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल दिया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे तीन दिन से स्कूल जाते वक्त परेशान कर रहा था। आज हिम्मत दिखा कर छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल को सारी बात बताई।
जिसके बाद सुबह के वक्त स्कूल के शिक्षक बाहर खड़े हो गए। इस दौरान छात्रा के पीछे- पीछे आरोपी स्कूल के पास पहुंचा तो शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम कैलाश यादव निवासी नई कोर्ट थाना खानपुर (गाजीपुर) बताया।
विज्ञापन
एसओ लंका संजीव मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर कैलाश के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के साथ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गोलगड्डा के पास किराये के मकान में रह कर हलवाई की दुकान चलाता है। बता दें कि इधर कुछ दिनों से लंका थाना क्षेत्र में स्कूल कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी करने की घटनाएं बढ़ गई हैं।