{"_id":"5c90e7b5bdec221441197f75","slug":"pradhan-husband-murder-by-shooting-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : प्रधान पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस तलाश रही वारदात की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर : प्रधान पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस तलाश रही वारदात की वजह
Tue, 19 Mar 2019 06:29 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:29 PM IST
गोली मारकर प्रधान पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में प्रधान पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई है।
जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेहटी मालीपुर गांव के ग्राम प्रधान पति दिनेश मौर्य (42) दुल्लहपुर कस्बा स्थित दुर्गा यादव के मकान में किसी काम से गए थे। जैसे ही वे घर से बाहर निकले वैसे ही बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही दिनेश जमीन पर गिर गए।
आनन-फानन लोग दिनेश को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।