{"_id":"5cfe50d6bdec22071506a2bc","slug":"police-sent-jail-accused-of-10-year-old-girl-molestation-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल, लोगों ने कचहरी में ही पीटा, पुलिस का इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल, लोगों ने कचहरी में ही पीटा, पुलिस का इनकार
Mon, 10 Jun 2019 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी नौशाद को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। इससे पहले पुलिस आरोपी नौशाद को लेकर दीवानी कचहरी पहुंची तो घटना से गुस्साए कुछ लोगों ने घेर कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, दुष्कर्म पीड़िता का उपचार अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के दिलदार नगर का रहने वाला नौशाद विश्वेश्वरगंज स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के घर कपड़े धोने के लिए आने वाले धोबी की 10 वर्षीय पुत्री को शनिवार को चादर देने के बहाने कमरे में बुला कर नौशाद ने दुष्कर्म किया। मासूम ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के साथ ही मुहल्ले के लोगों ने नौशाद को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मासूम के पिता की तहरीर पर कोतवाली थाने में नौशाद के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, कचहरी परिसर में नौशाद की पिटाई की घटना से कोतवाली और कैंट थाने की पुलिस ने इंकार किया।
विज्ञापन