फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raided a lawn recovered English liquor arrest accused in bhadohi

भदोही : पुलिस ने लॉन में मारा छापा, एक को गिरफ्तार कर बरामद की 7516 लीटर अंग्रेजी शराब

Sat, 14 Sep 2019 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Police raided a lawn recovered English liquor arrest accused in bhadohi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह नगर के पकरी स्थित एक वैवाहिक लान में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 870 पेटी (7516 ली) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

विज्ञापन


शनिवार को भदोही कोतवाली में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बरामद शराब की कीमत 29 लाख 23 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक उप्र के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिली थी की पकरी के सिविल लाइंस रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में भारी मात्रा में अवैध शराब भंडारण किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक भदोही भूषण वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर शनिवार सुबह वाटिका में छापा मारकर अवैध शराब बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी अनिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कप्तान के अनुसार आरोपी ने इस पूरे अपराध में तीन अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कबूली है, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed