फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police firing on youth at night due to checking vehicle in sonbhadra mirzapur

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारी गोली, बाइक सवार की हालत गंभीर

Sun, 14 Jul 2019 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Jul 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
police firing on youth at night due to checking vehicle in sonbhadra mirzapur
युवक को गोली मारी।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सिपाही ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव निवासी रविन्द्र कोल(24) रात में अपनी सफेद रंग की अपाचे बाइक से किसी काम से रॉबर्ट्सगंज जा रहा था। लगभग रात के 1 बजे सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के करकी ब्रह्म बाबा के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रविंद्र कोल को रोकने के लिए कहा, लेकिन वह बाइक को सीधी रफ्तार में लेकर आगे चल गया।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया। कुचमरवा गांव के रोड के पास पुलिस ने युवक पर फायरिंग की, लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बार फायरिंग की, जिससे रविंद्र कोल के हाथ में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आनन-फानन में उसे केकराही अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र को करीब सवा 2 बजे के करीब जिला अस्पताल में गुलशन नामक सिपाही ने भर्ती कराया। उसके बाद पुलिसकर्मी उसके हाथ की गोली निकलवाकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed