{"_id":"5895d5434f1c1bce22e80cd7","slug":"police-dislose-the-murder-of-babatpur-airport-canteen-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट कैंटीन कर्मी की हत्या का खुला राज, सच जान कर हो जाएंगे दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट कैंटीन कर्मी की हत्या का खुला राज, सच जान कर हो जाएंगे दंग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 04 Feb 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर एयरपोर्ट के कैंटीन कर्मचारी धीरज सिंह की हत्या आशनाई के विवाद में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया।
दरअसल, मुख्य आरोपी योगेश उर्फ कल्लू धीरज की पत्नी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। धीरज की मौत के बाद वह उसकी पत्नी से शादी करना चाहता था।
हालांकि इस साजिश में धीरज की पत्नी शामिल नहीं थी। पति धीरज की हत्या कर दी जाएगी यह उसे नहीं पता था। फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगारी गांव निवासी धीरज सिंह की हत्या बीते मंगलवार की रात उसके घर के पास गोली मार कर की गई थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस ने धीरज की पत्नी(निक्की) से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी गाजीपुर के गहमर, बसुका निवासी योगेश उर्फ कल्लू उससे प्रेम करता था। बाद में कल्लू की तलाश शुरू की गई है।
पुलिस ने कल्लू और साथी बसुका निवासी रितेश राय को शुक्रवार की देर शाम पिंडरा से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में कल्लू ने बताया गया कि वह निक्की से शादी के पूर्व से प्रेम करता था। निक्की के मायके में उसकी रिश्तेदारी है। निक्की को पाने के लिए दोस्त रितेश राय के साथ 31 जनवरी को धीरज की हत्या कर दी ।
गोली कल्लू ने ही मारी थी जबकि रितेश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। घटना के बाद दोनों बाइक से भाग निकले।