{"_id":"5b7be76c42c792465a6a4b9a","slug":"police-constable-rape-with-lady-constable-in-sonbhadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः पुलिस वाले ने खाकी को किया शर्मसार, महिला सिपाही का किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः पुलिस वाले ने खाकी को किया शर्मसार, महिला सिपाही का किया रेप
Wed, 22 Aug 2018 10:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस का वैसे तो जिम्मा आम जनता की सुरक्षा का रहता है मगर पुलिस ही जब अपराधी की भूमिका में आ जाए तो आम जनता की क्या सुरक्षा होगी सहज कल्पना की जा सकती है। खाकी को दागदार करने वाले ने महिला पुलिस कर्मी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला सोनभद्र जिले का है जहां करमा थाने में तैनात कांस्टेबल ने महिला आरक्षी से दुष्कर्म कर डाला। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 5
एक पुलिसकर्मी ओझाई के बहाने महिला सिपाही को वाराणसी ले गया और लौटते समय करमा थाने में अपने सरकारी आवास में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला सिपाही ने सोमवार की रात सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली में आरोपी पुलिसकर्मी राधेश्याम के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी आरपी सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।
3 of 5
पीड़ित महिला सिपाही ने तहरीर में बताया है कि शादी के बाद से वह बीमार चल रही है। 12 अगस्त को महिला थाने में उसकी मुलाकात करमा थाने में तैनात सिपाही राधेश्याम से हुई। उसने बीमारी की बात राधेश्याम को बताई तो उसने कहा कि वाराणसी में एक रिश्तेदार ओझाई करते हैं। बीमारी से ठीक होने के लिए पूजा करानी होगी। इसमें 85 हजार खर्च होंगे। इसके बाद उसी दिन वह 85 हजार लेकर राधेश्याम के साथ वाराणसी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rape, Gangrape
महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि वहां से लौटते समय रात में राधेश्याम ने करमा थाने में अपने सरकारी आवास में ले जाकर दुष्कर्म किया। 85 हजार रुपये भी छीन लिए। मुंह खोलने पर अश्लील फोटो, वीडियो व्हाट्स एप और फेसबुक पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
5 of 5
up police
सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि करमा थाने में तैनात कांस्टेबल राधेश्याम के खिलाफ बलात्कार, गबन और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।