फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police caught a person who carry gold more one kg in auto at varanasi

वाराणसी में ऑटो सवार युवक के कमरबंद से निकला सवा करोड़ का सोना

Fri, 17 Feb 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
police caught a person who carry gold more one kg in auto at varanasi
नई दिल्ली से लाकर ले जा रहा था रेशम कटरा, टैक्स चोरी के अंदेशे में जेवरात जब्त - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में लहुराबीर चौराहे के समीप वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने ऑटो सवार युवक से करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद किए। सात पैकेटों में ये जेवरात एक कपड़े में छिपाए गए थे और उसे कमरबंद की तरह बांधकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बरामद जेवरात कुल तीन किलो दो सौ चौबीस ग्राम है। युवक के पास जेवरात के कागजात न होने पर चेतगंज पुलिस ने टैक्स चोरी के अंदेशे में उसे जब्त कर लिया। साथ ही, आय कर और वाणिज्य कर के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

दोनों विभागों के अधिकारियों ने चेतगंज थाने पर युवक से लंबी पूछताछ की और फिर उसे छोड़ दिया गया।

क्षेत्राधिकारी चेतगंज एएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर रोजाना की तरह शुक्रवार की दोपहर भी लहुराबीर चौराहा पर स्टेटिक सर्विलांस और पुलिस की टीमें वाहनों की जांच कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक ऑटो की जांच में कमरबंद की तरह कपड़े में बांधकर जेवरात ले जा रहे युवक को पकड़ा गया।
इंस्पेक्टर चेतगंज अनुपम श्रीवास्तव ने उसकी तलाशी ली। कमर पर बंधे कपड़े को खोला गया तो कुल तीन किलो दो सौ चौबीस ग्राम वजन के सोने के जेवरात बरामद हुए।

नई दिल्ली स्थित आभूषण फर्मों के लिए कोरियर ब्वॉय का काम करने वाला गौरव तिवारी नामक यह युवक मूलत: इटावा के व्यासपुर, बकेवर का निवासी है।

पूरी तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई

police caught a person who carry gold more one kg in auto at varanasi
पूछताछ में उसने बताया कि वह नई दिल्ली स्थित आकाशगंगा फर्म से ये जेवरात लेकर यहां रेशम कटरा स्थित राजमणि फर्म पर जा रहा था। पहले भी सात बार वह इस तरह बिना कागजात जेवर लेकर यहां आ चुका था।

आय कर और वाणिज्य कर के अधिकारियों ने छानबीन के दौरान युवक और दोनों फर्मों से संबंधित विवरण एकत्र किए और फिर युवक को छोड़ दिया गया। अपर निदेशक जांच (आयकर) अभय ठाकुर ने कहा कि यह प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला प्रतीत हो रहा है।

पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया है कि बरामद जेवरात के बारे में उसके पास कोई कागजात नहीं है।
आभूषण की बरामदगी और युवक का बयान पुलिस ने दर्ज किया है। आयकर और वाणिज्य कर ने भी दोनों फर्मों और युवक के विवरण जुटाए हैं। पूरी तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed