फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police caught a person in charge of wrong information to police

यूपी 100 को फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, माह भर के अंदर 424 बार किया फोन

Sun, 22 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही Updated Sun, 22 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
police caught a person in charge of wrong information to police
हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाओं की सूचना देकर करता था भ्रमित - फोटो : अमर उजाला
अपराध पर रोकथाम के लिए सरकार की चलाई गई यूपी 100 पुलिस को फर्जी सूचनाएं  देकर भ्रमित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसे रविवार को   क्राइम ब्रांच और गोपीगंज पुलिस ने भदोही जिले के रामपुर घाट के समीप दौड़ाकर पकड़ लिया।
सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी ने कई जिलों की यूपी 100 पुलिस को माह भर के अंदर 424 बार फोन किया था।
हत्या, लूट जैसी सनसनीखेज सूचनाएं देकर भ्रमित करता था। 19 जनवरी को सुबह सात बजे गोपीगंज थाने में खड़ी यूपी 100 पर लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि धनापुर में गुलाब पासी नामक युवक की हत्या हो गई है।
घटना की खबर लगने के बाद प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय वहां पहुंचे लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद संबंधित युवक ने दुबारा फोन कर बताया कि घटना रामपुर घाट पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस वहां गई तो वह भी सूचना फर्जी मिली। जघन्य अपराध की झूठी सूचना पर पांच घंटे तक पुलिस परेशान रही। एसपी डीपीएन पांडेय ने यूपी 100 का दुरूपयोग करने की जांच सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय और क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील कुमार वर्मा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक के मोबाइल नम्बर 8726694577 की छानबीन की गई। जांच में पाया गया कि दिसम्बर 2016 से लेकर अब तक कुल 424 बार 100 नम्बर को डायल कर हत्या, मारपीट, छिनैती ,अपहरण आदि की सूचना कन्ट्रोल रूम को दी गयी है।
इस नम्बर से भदोही, मीरजापुर, इलाहाबाद, कानपुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, रायबरेली, हरदोई, सुल्तानपुर, के कन्ट्रोल रूम को 100 नम्बर डायल कर फर्जी सूचना देकर परेशान किया गया।

रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रामपुर घाट के समीप पुलिस ने आरोपी बंधूराम पासी पुत्र शीतला प्रसाद पासी निवासी निफरा ,गैपुरा थाना विन्ध्यांचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि यूपी 100 का गलत इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed