फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested two criminal of mukhtar group in encounter azamgarh

पुलिस से मुठभेड़ में मुख्तार गिरोह के दो शूटर और दो सिपाही घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 28 Aug 2019 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
police arrested two criminal of mukhtar group in encounter azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपर मोड़ के पास मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार गिरोह के दो शार्प शूटर घायल हो गए। बदमाशों की फायरिंग में फूलपुर थाने के दो सिपाही भी जख्मी हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और कार बरामद हुई। बदमाशों पर आजमगढ़ पुलिस ने 25 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक घायल बदमाश सुनील पासी जहानागंज थाने के अभिलाषपुर गांव और दूसरा परशुराम यादव महराजगंज थाना क्षेत्र का है। घायल सिपाही विश्वनाथ और सूर्यभान हैं। एसपी ने बताया कि एसओ पवई मंगलवार की शाम चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक ऑल्टो कार गुजरी। रोकने पर भी कार नहीं रोकी गई। खानजहापुर मोड़ पर घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे। दो सिपाहियों के हाथ में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गए। दोनों को पकड़ लिया गया। तीसरा फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश मुख्तार गिरोह के हैं। एसपी ने बताया कि इनके जरिए पूर्वांचल में हुई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। एसपी त्रिवेणी सिंह की तरफ से पुलिस टीम के लिए 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed