फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested two chain snatcher pahadiya varanasi

ऑटो चलाकर करते रेकी, मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाएं होती निशाना, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया खुलासा

Thu, 11 Jul 2019 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
police arrested two chain snatcher pahadiya varanasi
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

ऑटो चलाकर कॉलोनियों की रेकी कर मार्निंग वॉक करने वाली महिलाओें से चेन छीनने वाले दो बदमाशों को बुधवार को पहड़िया क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी शिनाख्त छोटा लालपुर के सिराज अली उर्फ विक्की और राकेश कुमार गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ भलाऊ के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


दोनों से सोने की पांच चेन, 8,500 रुपये और लूट में शामिल दो बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि उनका साथी संदीप शर्मा भाग निकला।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने कैंट सर्किल में हुई चेन स्नेचिंग में तीन बदमाशों को चिह्नित किया। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि तीनों बदमाश पहड़िया चौराहा पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापेमारी कर सिराज और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में सारनाथ, शिवपुर, लोहता, दशाश्वमेध और कैंट थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने खजुही, पहड़िया की ओम नगर कॉलोनी, शिवपुर की कुंदन नगर कॉलोनी व वीडीए कॉलोनी चांदमारी, रामापुरा, केराकतपुर और सारनाथ थाना के घुरहूपुर में महिलाओं की चेन छीनी थी।

चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और गाजीपुर में भी चेन छीनने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी। दोनों के अनुसार, सुबह चेन छीनने और भागने में आसानी होती है, इसी वजह से वह इसी समय वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed