{"_id":"5b89541042c79246773eb96a","slug":"police-arrested-two-babar-gang-shooter-befor-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सभासद की हत्या करने आए बाबर गैंग दो सुपारी किलर गिरफ्तार, ये था खतरनाक प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी के सभासद की हत्या करने आए बाबर गैंग दो सुपारी किलर गिरफ्तार, ये था खतरनाक प्लान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
बाबर गैंग के सरगना ने दी थी तीन लाख की सुपारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की साइकिल रैली के दौरान वाराणसी के एक सभासद की हत्या करने आए बाबर गैंग के दो शूटर गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच और चंदौली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जांच के दौरान उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक कारतूस भी बरामद किया। इसका खुलासा चंदौली पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने पुलिस टीम को 20 हजार नकद इनाम देने की भी घोषणा की।
एसपी ने बताया कि गुरुवार की शाम सूचना पर क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस ने सराय छोटू की तरफ से बाइक से आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने घेरेबंदी करके दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया।
पूछताछ के दौरान युवकों की शिनाख्त कुशीनगर जनपद के थाना तरियासुजान के सिट्टू उर्फ नंद किशोर और कमलेश के रुप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि देवरिया जेल में बंद बाबर गैंग का सरगना अजय यादव और रवींद्र पटेल ने उन्हें वाराणसी के एक सभासद को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
इसके लिए उनके मोबाइल पर वाराणसी के दारानगर के सभासद मनोज यादव की फोटो भी भेजा गया और बताया कि साइकिल रैली के दौरान वह सभासद की हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और एक तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाले मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र और स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव की टीम को एसपी ने 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।

चंदौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी सहित दो को दबोचा
जीटीआर ब्रिज पीडीडीयू नगर के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
क्राइम ब्रांच और चंदौली पुलिस की टीम ने शुक्रवार की अहले सुबह पीडीडीयू नगर जीटीआर ब्रिज के पास से 25 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र चौहान और उसके सहयोगी सोनू मिस्त्री को पकड़ा। पुलिस को उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी की चार बाइकें भी बरामद की। इसका खुलासा शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष सिंह ने किया।
बताया कि आरोपी जितेंद्र चौहान पिछले दिनों एक ढ़ाबे पर फायरिंग करके फरार हो गया था। पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश अलीनगर निवासी जितेंद्र चौहान पर कई जनपदों में मुकदमें दर्ज हैं । वहीं उसके सहयोगी भभुआ बिहार निवासी सोनू मिस्त्री पर भी अलीनगर और मुगलसराय में मुकदमा दर्ज है।
अलीनगर स्थित एक ढ़ाबे पर फयरिंग करने के बाद जितेंद्र मौके से फरार हो गया था। जिसकी धर पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। जो शुक्रवार की भोर में जीटीआर ब्रिज के पास जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।