फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested three more accused of sonbhadra massacre total 46 people ghorawal ubhbha

सोनभद्र हत्याकांड : तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक 19 ट्रैक्टर और 5 असलहे हो चुके हैं बरामद

Thu, 01 Aug 2019 09:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Aug 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
police arrested three more accused of sonbhadra massacre total 46 people ghorawal ubhbha
सोनभद्र नरसंहार। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के उभ्भा कांड के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार सुबह में पांच बजे कन्हारी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो आरोपी सपही और एक आरोपी मूर्तिया गांव का है।
विज्ञापन


अब तक इस मामले में 46 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं। वहीं इस केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे और 12 लाठी-डंडे पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


घोरावल कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में सपही निवासी छोटेलाल उर्फ चंद्रमन, इंद्रमन उर्फ नारद उर्फ बबउ पुत्र मथुरा और मूर्तिया निवासी चंद्रभूषण पुत्र भूपनारायन शामिल हैं। तीनों आरोपियों को 50 अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात में उभ्भा कांड के पांच आरोपियों यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज और अशर्फी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर मूर्तिया, सपही, उभ्भा इत्यादि स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर सपही के पास जंगल से छह ट्रैक्टर व 12 लाठी डंडे बरामद किए गए थे।

बरामद किए गए छह ट्रैक्टरों में दो ट्रैक्टर चंद्रमन और इंद्रमन के हैं। पुलिस के मुताबिक उभ्भा केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे व 12 लाठी डंडे बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed