सीएम योगी के सोनभद्र पहुंचने से पहले सियासी उबाल, पूर्व विधायक समेत कई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में हुए हत्याकांड में मारे गए परिजनों से मिलने आज सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उनका विरोध भी शुरू हो गया।
सीएम योगी के आने की जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता उन्हें काला झंडा दिखाने की तैयारी में जुट गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और राबर्ट्सगंज में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए, लेकिन पुलिस उन्हें उठा ले गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। इस दौरान सपा कार्यालय में पुलिस की तैनाती कर दी गई। फिर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध करना नहीं छोड़ा तो पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को सपा कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया, और उनको पुलिस की गाड़ी में बैठाकर पन्नूगंज मार्ग से ले जाया गया। जहां उन्हें पन्नूगंज, रायपुर या मांची थाने पर ले जाया जा सकता है।
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इससे पहले 19 जुलाई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के पीड़ितों से मिलने के लिए आई थीं, जिले में धारा 144 होने के चलते उन्हें भी मिर्जापुर की रायनपुर पुलिस चौकी के सामने हिरासत में ले लिया था। एसडीएम के वाहन से चुनार गेस्ट हाउस ले जाई गईं प्रियंका सहित कांग्रेस के 10 नेताओं पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिवार से मिलन की जिद पर धरने पर बैठ गई थी। जिसके बाद शनिवार को पीड़ित परिवार की 5 महिलाओं से प्रियंका गांधी चुनार में ही मिलीं।
सोनभद्र के घोरावल थानाक्षेत्र के मूर्तिया (उभ्भा) गांव में 17 जुलाई को नरसंहार हुआ था। बीते बुधवार की दोपहर में सौ बीघा विवादित जमीन को लेकर गुर्जर और गोड़ बिरादरी में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग के साथ जमकर लाठी-डंडे और फावड़े भी चले थे। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई।