फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrest india pakistan betting in varanasi

भारत-पाक मैच में लग रहा था लाखों का सट्टा, क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

Mon, 17 Jun 2019 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Jun 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
police arrest india pakistan betting in varanasi
पुलिस ने पकड़ा आनंद यादव। - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना पर रविवार शाम क्राइम ब्रांच, मंडुवाडीह और लोहता थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने मढ़ौली स्थित मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो लाख तेरह हजार रुपये, पांच मोबाइल, टीवी, सेटअप बॉक्स और रजिस्टर के साथ आनंद यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, आनंद के दो साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक आनंद से मंडुवाडीह थाने में पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन


सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि मढ़ौली के एक मकान में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने अपनी टीम, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी और थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह के साथ मढ़ौली निवासी आनंद यादव के घर पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान दो लोग पीछे के दरवाजे से भाग गए, जबकि फोन पर भाव तय कर रहा आनंद पकड़ा गया। सीओ भेलूपुर ने बताया कि आनंद से पूछताछ में मौके से भागे दोनों लोगों के बारे में जानकारी मिल गई है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही बरामद रजिस्टर में दर्ज नाम और मोबाइल नंबर से संबंधित लोगों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पर सबका भरोसा, करोड़ों का लगा दांव 
आनंद ने पुलिस को बताया कि सट्टा लगाने वालों में से सर्वाधिक लोगों की पसंद भारतीय क्रिकेट टीम है। भारतीय टीम की जीत और पाकिस्तान टीम की हार पर सर्वाधिक दांव लगा हुआ है। बताया कि उसकी जानकारी में उसके जैसे तकरीबन 110 लोग शहर भर में सट्टा खेला रहे हैं। क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले ज्यादातर 16 से 35 वर्ष की आयु के हैं। चाय-पान की दुकानों पर लड़कों के माध्यम से सट्टा लगाने वालों से संपर्क किया जाता है। रविवार को होने वाले मैच का भुगतान सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद चाय-पान की दुकानों से ही होता। सट्टे का 60 प्रतिशत पैसा अज्ञात सटोरिया के पास जाता है, जबकि 40 प्रतिशत में से उसका, एजेंट और सट्टा लगाने वाले का हिस्सा होता है।


व्हाट्सएप से होती है बातचीत, नहीं लग पाता पता 
आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाने वालों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने से लोगों का मोहभंग नहीं हुआ। गिरफ्तार आनंद के अनुसार, क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रत्येक मैच पर रोजाना सट्टा लगाया जा रहा है, लेकिन व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए संचालित होने वाले इस अवैध धंधे का सुराग पुलिस को बहुत ही कम लग पाता है। मामला पकड़ में तभी आता है जब कोई अपने बीच का ही मुखबिरी कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed