{"_id":"59994c7c4f1c1b8a768b4680","slug":"pm-modi-posters-viral-in-varanasi-litigation-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का पोस्टर किया वायरल, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम मोदी का पोस्टर किया वायरल, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
pm modi posters viral
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर ‘लापता वाराणसी सांसद’ को लेकर वाराणसी के कैंट थाने में कचहरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कचहरी केे गेट नंबर तीन के समीप जहां पोस्टर चिपकाए गए थे, पुलिस उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार जानबूझकर मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए पोस्टर चिपकाए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, समूचे मामले से संबंधित रिपोर्ट खुफिया इकाइयों ने प्रदेश सरकार और पीएमओ को भेज दी है। शुक्रवार की रात दो पोस्टर चिपकाए गए थे। दोनों पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा गया था, ‘लापता वाराणसी सांसद, जाने वह कौन सा देश जहां तुम चले गए’।
विज्ञापन
दोनों पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पोस्टर हटाए गए। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हुईं और रिपोर्ट लखनऊ व दिल्ली बैठे अधिकारियों को भेजी गई।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जिसकी भी यह करतूत है वह बच नहीं पाएगा। वहीं, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई लोकप्रियता से विचलित होकर किसी ने यह ओछी हरकत की है।