सोनभद्र : चोरी के आरोप में युवक को पीटकर बनाया बंधक, पुलिस ने ग्रामीणों से मुक्त कराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में गुरुवार को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की चंगुल से आरोपी को मुक्त करा कर उसे कोतवाली ले गई। पकड़े गए युवक के कब्जे से चोरी की एक मोबाइल, लैपटाप बरामद हुआ है। आरोपी का चोरी समेत अन्य धारा में चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक लोढ़ी गांव में गुरुवार की अलसुबह कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसको बंधक बना लिया। शोर-शराबा सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
ये भी पढ़ें : मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेटी की कुल्हाड़ी से उड़ाई गर्दन, सिर-धड़ अलग कर फेंका
अत्याधिक पिटाई होने से युवक का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस दौरान किसी ने चोर के पकडने की जानकारी डॉयल 100 पुलिस को दे दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराकर उनकी चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन चोरी होने से परेशान हो गए।
कुछ दिन पूर्व लोढ़ी के रहने वाले राजकुमार सिंह का चोरों ने करीब पांच कुंतल सरिया समेत अन्य सामान चुरा ले गए। जिला अस्पताल में अक्सर मरीजों एवं तीमारदारों की मोबाइल, रुपये और सामान चोरी हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया।
कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सुनील की तहरीर पर लोढ़ी निवासी पकड़े गए छोटू उर्फ असलम के खिलाफ चोरी समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी निशानदेही पर उसके साथी रमेश निवासी घसिया बस्ती, रौप को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरो से चोरी की मोबाइल, लैपटॉप को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान चोर ने अपने कई साथियों के बारे में जानकारी दी है। फरार चोरों की खोजबीन की जा रही है। छोटू का चालान कर दिया गया।