वाराणसी : अधेड़ को बच्चा चोर समझ पीटा, बचाने गई पुलिस तो लोगों ने की बदसलूकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सख्ती और लगातार जागरूकता अभियान के बाद भी बच्चा चोरी की अफवाह के चक्कर में लोग मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को बच्चा चोरी की आशंका में वाराणसी के भीमनगर में एक अधेड़ की पिटाई की गई और पुलिस से लोगों ने बदसलूकी की। वहीं, बच्चा चोरी की आशंका की सूचना देने पर पुलिस नहीं आई तो ग्रामीणों ने साधोगंज बाजार में बड़ागांव-अनेई मार्ग पर जाम लगा दिया।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के उज्जैनियापुर(खरावन) गांव से नौ वर्षीय बच्चा गुरुवार की शाम साधोगंज बाजार सामान खरीदने जा रहा था। बच्चे के अनुसार रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे अगवा करने की कोशिश की तो वह किसी तरह से खुद को छुड़ा कर भाग निकला।
बच्चे ने पिता को आपबीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने पर भी पुलिस शुक्रवार की सुबह तक नहीं आई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने साधोगंज बाजार में जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें : झुन्ना गैंग का एक और बदमाश मुठभेड़ में चढ़ा पुलिस के हत्थे, 25 हजार का था इनामी
सूचना पर बड़ागांव थानेदार संजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कि बच्चा चोरी की अफवाह पर कतई ध्यान न दें। उधर, कैंट थाना अंतर्गत भीम नगर में शुक्रवार की शाम एक अधेड़ को बच्चा चोर समझ कर लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो लोगों ने बदसलूकी की।
ये भी पढ़ें : हज यात्रा कर लौटे दादा से मिलने आई मासूम अपनी मां से बिछड़ी, पुलिस ने ऐसे मिलवाया परिजनों से
प्रकरण में पुलिस ने भीम नगर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। अधेड़ के साथ की गई मारपीट को लेकर कैंट थाने में एक नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिटाई में घायल अधेड़ को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।