{"_id":"50a2fa50d3ce84f4babfe10f9a1cc94d","slug":"pecked-by-youth-from-the-pipal-tree-found-dead-body-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता (24) का शव सोमवार की सुबह घर के पास ही नीम के पेड़ से लटकता मिला। उसके पिता का कहना है कि सुनील ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
हालांकि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब दस फीट ऊंची डाल पर शव जिस हाल में लटका मिला है उससे गांव के लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बहलोलपुर निवासी मदनलाल शहर में एक कारोबारी के यहां मुनीम हैं। उनके आठ बेटों में पांचवें नंबर के पुत्र सुनील कुमार गुप्ता इमलिया बाजार में परचून और हार्डवेयर की दूकान चलाते थे।
विज्ञापन
रोज की तरह रविवार की रात भी वह दूकान बंद कर घर गए। परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार की सुबह मदनलाल उनको जगाने पहुंचे तो वे कमरे में नहीं थे। उसके बाद खोजबीन शुरू हो गई।
पास में ही एक खाली प्लॉट में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका उनका शव देख घर वाले सकते में रह गए। इसकी सूचना मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं थीं।
लोगों का कहना था कि करीब दस फीट ऊंची डाल से फांसी लगाई गई थी। अकेले ऐसा कर पाना संभव नहीं है। मदनलाल का कहना है कि सुनील पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसने फांसी लगाकर जान दी है। एसओ चोलापुर पवन उपाध्याय का कहना है कि थाने पर फांसी लगाकर जान देने की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।