{"_id":"5da42f288ebc3e93db11b78f","slug":"pcf-plaza-fir-against-11-people-for-fraud-of-crore-rupess-in-cantt-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करोड़ों हड़पकर कपंनी हो गई फरार, 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: करोड़ों हड़पकर कपंनी हो गई फरार, 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 14 Oct 2019 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये हड़प कर कंपनी को बंद कर भाग जाने के मामले में रविवार को वाराणसी के कैंट थाने में 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
रामनगर निवासी महेश प्रसाद निषाद ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। महेश के अनुसार कैंट थाना अंतर्गत मिंट हाउस स्थित पीसीएफ प्लाजा में कल्पतरु नामक एक कंपनी के द्वारा निवेश पर बेहतर रिटर्न का वादा करके कई लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से पैसा वापस नहीं किया गया और निदेशक शहर छोड़ कर भाग गए हैं। पैसा वापसी की मांग करने पर कंपनी के लोगों के द्वारा धमकी दी जा रही है। कंपनी की देश भर में कई शाखाएं हैं। इनमें से 22 शाखाओं में लोगों द्वारा जमा किए गए रुपये हड़प लिए गए हैं।
विज्ञापन
महेश के प्रार्थना पत्र पर पीसीएफ प्लाजा स्थित कार्यालय के निदेशक मनोज यादव, जय कृष्ण राणा, एमसी शर्मा, अनूप सिंह, दिनेश सिंह, राजू अग्रवाल, कुलदीप सिंह, केएल पांडेय, दुष्यंत कुमार, रीता सिंह और मुकेश कुमार सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।