{"_id":"44902b65e2b7047c44a6ebe3f9165b03","slug":"panic-stricken-rural-households-cowering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत के मारे घरों में दुबके ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत के मारे घरों में दुबके ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 14 Jan 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक जमीन पर कब्जे को लेकर बात इस कदर बिगड़ी की सालों पुरानी दोस्ती अचानक अदावत में बदल गई। न केवल संबंधों में दरार आई बल्कि दोनों पक्षों में दुश्मनी भी गहरी हो गई। दो घंटे तक पुलिस से मोर्चा लेने वाले राजभर बस्ती के लोगों की नाराजगी का अंदाजा सड़कों पर बिखरे पत्थरों से सहज ही लगाया जा सकता है।
पथराव के बाद इलाके में फैले दहशत का आलम यह था कि आसपास के घरों के खिड़की-दरवाजे सब बंद हो गए। पूरी रात लोग घरों में ही दुबके रहे। बवाल शांत होने के बाद भी लोग घरों से नहीं निकले। बहरहाल, खालिसपुर चौराहा पर पथराव और उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सबसे पहले घटनास्थल की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया। सलारपुर चौराहे से ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दी गई।
हालांकि लंबा रास्ता तय करने की स्थिति में कई राहगीरों ने बवालियों को कोसा भी। दिनभर शहर में काम कर लौट रहे मजदूरों को भी गांव पहुंचने में दिक्कत हुई। सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर सुबह सारनाथ थाने पर पंचायत हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद तय हुआ था कि एसडीएम की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश होगी। मगर शाम होते होते राजभर बस्ती के कुछ लोग विनोद पाठक के कटरे पर जुटे और पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।