फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panda beaten the devotees on the line break opposition in vindhyachal

विंध्याचल मंदिर में पंडा तोड़ रहा था लाइन, विरोध करने पर श्रद्धालुओं को पीटा

Wed, 01 Feb 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Wed, 01 Feb 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Panda beaten the devotees on the line break opposition in vindhyachal
वसंत पंचमी पर विंध्याचल धाम में दर्शन करने वालों का लगा तांता - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर विंध्याचल धाम में दर्शन करने वालों का  तांता लगा रहा। विंध्यवासिनी देवी मंदिर में पहले दर्शन-पूजन करने के विवाद में एक पंडे ने जौनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ितों ने पंडे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर जौनपुर जिले के जमीन बस्ती गांव से सत्य प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ पुत्र उत्तम का मुंडन कराने विंध्याचल आए थे।
मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे।
तभी पुरोहित प्रदीप पाठक अपने यजमान को लेकर लाइन तोड़ते हुए मंदिर की ओर जाने लगा। उन्होंने लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को धक्का देना शुरू किया, जिससे अफरातफरी मच गई। लाइन में खड़ी सत्य प्रकाश की पत्नी वंदना तथा बच्चे भीड़ में दबने लगे।
विज्ञापन

इस पर वंदना ने पुरोहित प्रदीप को टोका। इसी बात पर कहासुनी होने लगी और पुरोहित ने गालीगलौजकरते हुए पिटाई भी की। बीचबचाव करने पहुंचे पति सत्यप्रकाश तथा उसके बच्चों से भी मारपीट की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मंदिर प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णानंद राय मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की मदद से मामला शांत कराया।
घायल दर्शनार्थियों को सीएचसी विंध्याचल मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल कराने के बाद मिली तहरीर के आधार पर प्रदीप पाठक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

वसंत पंचमी पर देवीधाम में भक्तजनों का रेला

Panda beaten the devotees on the line break opposition in vindhyachal
वसंत पंचमी पर देवीधाम में भक्तजनों का रेला - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर विंध्याचल धाम में दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। पुष्पों एवं रत्नजड़ित गहनाें से मां का शृंगार किया गया।  विंध्यवासिनी के दरबार में बुधवार की भोर से दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।
महिलाओं ने हलवा-पूड़ी का भोग लगाया। पुरुषों ने नारियल-चुनरी, माला-फूल एवं प्रसाद चढ़ा कर मंगलकामना की। मंदिर के बाहर कतार में खड़े श्रद्धालु पहाड़ावाली का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े जा रहे थे।
आस्थावानों ने मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां शीतला, दक्षिणमुखी हनुमान, राधा-कृष्ण, पंचमुखी महादेव और बटुक भैरव के मंदिरों पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्ध की कामना की। मंदिर परिसर में मुंडन व जनेऊ संस्कार किए गए।
गंगा घाटों पर स्नान करने को स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। मां के दर्शन उपरांत भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने।
कालीखोह स्थित महाकाली मंदिर व अष्टभुजी देवी मंदिर में जाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। माता का दर्शन-पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने।
विंध्याचल में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवानों सहित श्रीविंध्य पंडा समाज के लोग मुस्तैद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed