{"_id":"594a76694f1c1b32028b47f7","slug":"over-speed-truck-hit-auto-at-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर, मां और दो बेटियों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर, मां और दो बेटियों की मौत, पांच घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
accident
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रोहुआ मोड़ के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ऑटोरिक्शा में सवार मां और दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय ऑटोरिक्शा में सवार महिला अपने मायके से घर लौट रही थी। नेशनल हाईवे पर घटना के बाद कुछ देर के तक मार्ग अवरुद्ध हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल कराई।
बरदह थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी शमशाद की पत्नी रुमाना (31) अपनी बेटी राबिया (3), साबिया (5), शाहिदाबानो (11) अपनी सास शमशुलनिशा (67) पत्नी अंजुल के साथ मकदूमपुर घर स्थित मायके गई थी। रुमाना अपनी मां से मिलने के बाद परिवार के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
इनके अलावा ऑटो में नौ लोग बैठे हुए थे। ऑटोरिक्शा जैसे ही आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया।
आमने-सामने के टक्कर में आटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही रुमाना उसकी बेटी राबिया और साबिया की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी गंभीरपुर में भर्ती कराया गया। जबकि आटोरिक्शा चालक सहित अन्य तीन को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत
बरदह थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से दबकर किशोर की मौत हो गई। वह कक्षा नौ का छात्र था। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से साइकल सवार बालक की मौत हो गई। वह कक्षा पांच का छात्र था। घटना के समय एक छात्र ट्रैक्टर लेकर बल्ली पहुंचाने जा रहा था। जबकि दूसरा छात्र साइकल से सामान खरीदने के लिए दूकान पर जा रहा था। पुलिस दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
बरदह थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी संदीप सरोज (16) पुत्र कांता कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार की सुबह संदीप सरोज अपने ट्रैक्टर ट्राली पर बल्ली लादकर उसे छत्तरपुर गांव में पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही संदीप ट्रैक्टर लेकर छत्तरपुर गांव के सिवान में पहुंचा कि ट्राली पर लदी एक बल्ली गिरने लगी। इस दौरान ट्राली पर सवार दो मजदूर शोर मचाने लगे। मजदूरों की आवाज सुनकर संदीप पीछे मुड़कर देखने लगा। तभी ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबकर संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो भाईयों में बड़ा था। इसीक्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी अमन (12) पुत्र फेरु राम कक्षा पांच का छात्र था। वह बुधवार की दोपहर घर से सामान खरीदने के लिए साइकल लेकर दूकान पर जा रहा था। गांव में ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से अमन की साइकल में टक्कर लग जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। अमन राम पांच भाईयों में छोटा था।