फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one person killd in ballia while nilghai jump on bike

बलियाः चलती बाइक के सामने कूदी नीलगाय, युवक की मौत

Sun, 08 Jan 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Sun, 08 Jan 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
one person killd in ballia while nilghai jump on bike
सड़क पर कूदी नीलगाय - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
आप  बाइक से सफर कर रहे हों और अचानक सामने कोई नीलगाय आ जाए तो इसका अंजाम कितना खतरनाक होगा इसका नमूना रविवार को बलिया में देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले के रेवती थाना अंतगर्त मुनिछपरा गांव के पास एक बाइकसवार के सामने अचानक नीलगाय कूद गई। जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई। घटना में बाइक सवार व उसकी पीछे बैठी  मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने मां-बेटे  को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज  दिया।
विज्ञापन

युवक की पहचान मनियर निवासी पवन कुमार (30) के रूप में हुई है जो अपनी मां  उर्मिला देवी (55) के साथ रानीगंज स्थित एक  रिश्तेदार के यहां गये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से मुलाक़ात कर बाइक द्वारा  गांव आ रहे थे। जैसे ही वह बैरिया-रेवती  मुख्य मार्ग स्थित मुनिछपरा गांव के समीप स्थित टावर के पास पहुंचे कि अचानक एक नील गाय बाइक के सामने कूद पड़ी।

जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट  गई। जिसमें मां-बेटे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर तुरंत पहुंची 108  एम्बुलेंस ने मां-बेटे को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां पवन को चिकित्सकों  ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed