फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more afghani man arrested to make fake passport for job in kuwait in varanasi

फर्जी पासपोर्ट बनवाने में एक और अफगानी युवक गिरफ्तार, भारतीय के तौर पर कुवैत जाना चाहता था आरोपी

Sun, 02 Feb 2020 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
One more afghani man arrested to make fake passport for job in kuwait in varanasi
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र और आधार कार्ड बनवा कर भारतीय पासपोर्ट के सहारे एक नहीं, बल्कि दो अफगानी युवक कुवैत जाने की फिराक में थे। इनमें से एक ने आजमगढ़ के फूलपुर निवासी मो. ताहिर के तौर पर पासपोर्ट बनवा लिया था और कोलकाता में छिपा था।

विज्ञापन


उसे रविवार को आजमगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया। उधर, इससे पहले पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में गिरफ्तार अफगानिस्तान निवासी आबिद अब्दुल्ला और इस खेल के सरगना आजमगढ़ के फूलपुर थाना के चमराडीह के साहबे आलम को रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शुक्रवार को अफगानी युवक आबिद आजमगढ़ के चमराडीह निवासी मोहम्मद जावेद के नाम का मतदाता परिचय पत्र और आधार कार्ड लेकर पासपोर्ट बनवाने आया था। आबिद हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाएं सही से नहीं बोल पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पासपोर्ट आफिस के कर्मचारियों को शंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय ने उसे हिरासत में ले लिया।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में आबिद ने बताया कि साहबे आलम 2013 से 2018 तक कुवैत में काम करता था। आबिद का दोस्त भी कुवैत में था। आबिद के दोस्त ने साहबे आलम से कहा कि उसके दो दोस्तों का भारतीय पासपोर्ट बनवा दे तो उन्हें कुवैत में जॉब आसानी से काम मिल जाएगा।

साहबे आलम वापस आया और लगभग तीन माह पहले चेरामतुल्ला का पासपोर्ट मो. ताहिर के नाम से बनवाया। उसे कुवैत में काम नहीं मिला तो वह कोलकाता में रहने लगा। इसके बाद साहबे आलम ने आबिद को पासपोर्ट बनवाने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed