फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one more accused of niraj singh murder arrested

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Jun 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
one more accused of niraj singh murder arrested
25 हजार का इनामी है धनबाद के डिप्टी मेयर हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
धनबाद (झारंखड) के बहुचर्चित डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी 25 हजार के इनामी कुर्बान अली उर्फ सोनू को एसटीएफ ने गुरुवार की देर शाम कैंट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। 
विज्ञापन


21 मार्च को धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस नेता नीरज सिंह व उनके चालक घोल्टू महतो, अंगरक्षक मुन्ना तिवारी तथा व्यक्तिगत सहायक अशोक यादव की सरेशाम हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में बदमाशों ने 100 राउंड से अधिक फायरिंग की थी। घटना के समय नीरज सिंह अपने साथियों के साथ फ ॉरचूनर गाड़ी से घर जा रहे थे। इस मामले में नीरज के चचेरे भाई विधायक संजीव सिंह, जयनेंद्र सिंह, गया सिंह, महंत पांडेय व सिद्धार्थ गौतम नामजद किए गए थे।

घटना में संजय सिंह, धनजी सिंह व डब्लू मिश्रा भी प्रकाश में आए परंतु घटना में शामिल शूटरों का पता नहीं चल सका। 

स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली कि शूटर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस पर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यूपी एसटीएफ से मदद का अनुरोध किया गया। 

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में गई थी नीरज की जान

one more accused of niraj singh murder arrested
गाड़ी में मारी गोली - फोटो : amar ujala
जांच में पता चला कि नीरज और संजीव के बीच  राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। जांच के दौरान एसटीएफ ने तीन अप्रैल को मुख्य शूटर अमन सिंह को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया था।

अमन ने अपने बयान में बताया था कि घटना का मुख्य सूत्रधार पंकज सिंह निवासी लंभुआ, सुल्तानपुर है। घटना में उसके साथ सोनू निवासी कादीपुर, सुल्तानपुर, शीबू सिंह उर्फ  सागर सिंह निवासी लंभुआ, सुल्तानपुर व सतीश जो वाराणसी के आसपास के हैं, शामिल हैं।

पता चला कि कि सोनू का असली नाम कुर्बान अली है जो अपने क्षेत्र का बीडीसी सदस्य भी है। 22 जून को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वह कैंट स्टेशन के पिछले हिस्से में किसी से मिलने जाना वाला है।

शाम को स्टेशन के पास से ही एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed