फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more accused arrested in Sonbhadra massacre case police searching apprehend in mp

उभ्भा नरसंहार : एक और आरोपी गिरफ्तार, फरार 13 आरोपियों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश फोर्स रवाना

Sat, 21 Sep 2019 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in Sonbhadra massacre case police searching apprehend in mp
सोनभद्र नरसंहार के दौरान का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में 11 लोगों की हत्या मामले में फरार 13 इनामी अभियुक्तों को पकड़ने के लिए शनिवार को पुलिस की दो टीमें मध्य प्रदेश रवाना की गईं। सिंगरौली समेत अन्य जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। अभियुक्तों को पकड़वाने या उनके बारे में सूचनाएं देने वाले को इनाम दिया जाएगा। सूचनाएं देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


17 जुलाई को उभ्भा में जमीन विवाद में 11 लोगों की हुई हत्या मामले में आरोपी 13 लोग फरार चल रहे हैं। विवेचना के दौरान सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने मृर्तिया गांव निवासी मुलायम, सपही निवासी राजकुमार, धर्मेंद्र, राजबली, उत्तम और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा निवासी सूर्य कुमार, अनिल, सुनील गुर्जर, शंकर, राजवीर, कोटेदार, बबुंदर के अलावा कम्हारडीह निवासी राजबिहारी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिले थे।
विज्ञापन


इसके बाद सीओ ने फरार अभियुक्तों की रिपोर्ट एसपी को दे दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने फरार आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। शनिवार को दो टीमों ने एमपी के सिंगरौली और अन्य जगहों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उभ्भाकांड के फरार आरोपियों के बारे में कोई भी व्यक्ति विवेचक/सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह के मोबाइल नंबर 9454401595, स्वाट टीम प्रभारी के मोबाइल नंबर 9454404291 और घोरावल कोतवाल के मोबाइल नंबर 9454404277 पर सूचनाएं दे सकता है। जिले की पुलिस मध्य प्रदेश की पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर अभियुक्तों को पकड़ने में जुटी है। 

एक आरोपी गिरफ्तार :
उभ्भा कांड में फरार चल रहे एक पुरस्कार घोषित आरोपित राजकुमार पुत्र शिवशंकर को पुलिस ने शनिवार सुबह बभनी गांव में उसके आवास के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दस हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed