फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man killed in normal dispute in bhadohi

यूपी : भूसा फेंकने से मना करने पर वृद्ध को पीट कर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 14 Mar 2019 03:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 14 Mar 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Old man killed in normal dispute in bhadohi
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक वृद्ध की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक सामान्य से विवाद पर वृद्ध को पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद खेतों में तब तक घसीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।  

विज्ञापन


जिले के औराई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में लालजी पटेल(65) अपने परिवार के साथ रहते थे। लालजी के मकान के पीछे गांव का ही मिंटू पटेल गुरुवार सुबह भूसा ला कर फेंकने लगा। लालजी ने घर के पीछे भूसा फेंकने से मना किया तो मिंटू गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


बात आगे बढ़ी तो बब्लू और सालीक पटेल भी विवाद स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मिंटू, बब्लू और सालीक ने लालजी पटेल पर लात-घूसों से हमला कर दिया। लालजी पटेल को बचाने के लिए उनकी बेटी उजाला और कृष्णवती आईं, तो तीनों ने उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इसके बाद लालजी पटेल को तीनों आरोपियों ने खेतों में तब तक घसीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बब्लू को भागते समय गिरफ्तार कर लिया।

 

जबकि मिंटू और सालीक भागने में सफल रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालजी पटेल के परिजनों ने बताया कि अभी 15 दिन पहले ही लालजी ने अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed