फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Offensive religious post of shares on whatsapp, police sent Jail

WhatsApp पर शेयर की आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 22 Apr 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 22 Apr 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Offensive religious post of shares on whatsapp, police sent Jail
वाट्स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लोहता इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को वाट्स एप पर धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने एक धर्म विशेष के खिलाफ वाट्स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट कई ग्रुप में शेयर की थी।

विज्ञापन


एसओ लोहता ने बताया कि बड़ी बाजार निवासी अनुज गुप्ता ने अपने मोबइल से कई ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की । संयोग से वह भी इनमें से एक ग्रुप में जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने बीती रात पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि वाराणसी पुलिस और जिला प्रशासन ने वाट्स एप, फेसबुक आदि पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नजर रखी जा रही है। वाराणसी के डीएम और एसएसपी ने निर्देश दिया है कि अफवाह से अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होंगे। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए थे-



ये हैं दिशा निर्देश

-ग्रुप एडमिन वही बने जो ग्रुप की पूरी जिम्मेदारी लेने में सक्षम हो

-अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से परिचित हो

-बिना किसी पुष्टि के समाचार पोस्ट न करें

-भ्रामक समाचार देने पर ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर वह कार्रवाई के भागीदार होंगे

-किसी भी धर्म के नाम पर भावना को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट न डालें

-ऐसा करने पर आईटी एक्ट समेत धाराओं में मुकदमा होगा

- किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट को शेयर न करें। नहीं तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed