{"_id":"58a9b3554f1c1bdf6ad84b55","slug":"now-accused-ran-away-from-cantt-police-station-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कैंट थाने से लूट का आरोपी भागा, गिरफ्तारी के डर से सिपाही भी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब कैंट थाने से लूट का आरोपी भागा, गिरफ्तारी के डर से सिपाही भी गायब
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 19 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के बहाने सिपाही को दिया चकमा, देखती रह गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में लंका थाने की हवालात से तीन बदमाशों के भागने के मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि रविवार की सुबह कैंट थाने से लूट का एक आरोपी सिपाही को चकमा देकर भाग निकला। कप्तान को जानकारी मिली तो उन्होंने कैंट इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई और निलंबित करने की चेतावनी दी।
घटना के संबंध में एक सिपाही और भागने वाले आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी के साथ ही गिरफ्तारी के डर से सिपाही भी थाना छोड़कर भाग निकला है।
रमरेपुर क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर शनिवार को इलाके के ही हीरालाल और राजकुमार पटेल ने महिलाओं से बदतमीजी की। साथ ही एक महिला की चेन छीन ले गए। घर वालों ने विरोध जताना चाहा तो दोनों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
100 नंबर पर सूचना देने पर पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने हीरालाल और राजकुमार को पकड़ कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रविवार की सुबह राजकुमार ने टॉयलेट जाने की बात कही तो सिपाही आलोक कुमार उसे हवालात से लेकर निकला। टॉयलेट के भीतर राजकुमार को छोड़कर आलोक उसका बाहर ही इंतजार करने लगा।
थाना परिसर में ही इधर-उधर टहल कर थोड़ी देर बाद आलोक लौटकर आया तो राजकुमार टॉयलेट में नहीं था। उसने शोर मचाया तो अन्य पुलिसकर्मी भी दौड़े लेकिन राजकुमार का कहीं पता नहीं लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी ने इंस्पेक्टर कैंट अबरार अहमद को तलब कर फटकार लगाई और राजकुमार के जल्द न पकड़े जाने पर कार्रवाई की ताकीद की।
सीओ कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि राजकुमार पटेल और सिपाही आलोक के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की दो टीम गठित की गई है।

संतरी बैजनाथ की पिटाई कर भागे बदमाशों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
लंका थाने के संतरी पीआरडी जवान भगवान दास को पीटकर गुरुवार की भोर हवालात से भागे सीर गोवर्धनपुर के विजय यादव, विशाल और डीएम कॉलोनी के राहुल का रविवार को भी सुराग नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया की शुरुआत न्यायालय में अर्जी देकर की जाएगी। बता दें कि बाइक चोरी और मोबाइल छीनने के आरोप में बीते मंगलवार की रात लंका पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था।
गुरुवार की भोर मुंशी रूपचंद को सोता देख तीनों हवालात से बाहर निकले और संतरी बैजनाथ की पिटाई कर भाग निकले।