{"_id":"59775af84f1c1b20338b4780","slug":"ner-guard-being-shooted-at-cancer-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"NER के गार्ड को कैंसर अस्पताल के पास मारी गोली, किसी को कुछ पता नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NER के गार्ड को कैंसर अस्पताल के पास मारी गोली, किसी को कुछ पता नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
मेमो पहुंचा सिगरा थाने तो पुलिस को हुई जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल के समीप नार्थ-ईस्ट रेलवे (एनईआर) के गार्ड राजकुमार कुशवाहा (39) की गर्दन के नीचे पीठ पर बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार को गोली किसने, क्यों और कैसे मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी तब हुई जब सिगरा थाने पर अस्पताल से मेमो पहुंचा। मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ सिगरा थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गाजीपुर के बड़ेसर थाना क्षेत्र के जोगापुर के मूल निवासी राजकुमार कुशवाहा लहरतारा कैंसर अस्पताल के पीछे की रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में राजकुमार के बड़े भाई अरविंद ने मंगलवार को बताया कि रविवार की रात 12 बजे के लगभग वो छपरा पैसेंजर ट्रेन से कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे और पैदल ही घर की ओर बढ़े।
विज्ञापन
कैंसर अस्पताल के समीप अचानक राजकुमार को लगा कि उनकी गर्दन के नीचे सड़क की गिट्टी तेजी से आकर लगी है। दो-चार कदम चलते ही राजकुमार जमीन पर गिर पड़े तो कैंसर अस्पताल गेट पर मौजूद लोग भागकर आए और उन्हें उठाए।
गर्दन के नीचे खून बहता देख आननफानन में कैंसर अस्पताल की एंबुलेंस से राजकुमार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। अरविंद ने बताया कि राजकुमार बीते दो साल से वाराणसी में तैनात हैं।
उनका किसी से विवाद भी नहीं है और न कभी ऐसी कोई बात सामने आई कि कोई उन्हें गोली मारे। वहीं, इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि रविवार रात की घटना की जानकारी सोमवार को मेमो मिलने पर हुई।
घायल को खुद नहीं पता कि गोली कैसे लगी और किसने, क्यों मारी। स्वस्थ होते ही फिर पूछताछ की जाएगी। पुलिस की तफ्तीश जारी है।