{"_id":"59b28fdf4f1c1be87f8b5050","slug":"nephew-killed-his-uncle-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में भतीजे ने चाचा को फावड़े से काटा, जो पकड़ने पहुंचा उसे भी दौड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में भतीजे ने चाचा को फावड़े से काटा, जो पकड़ने पहुंचा उसे भी दौड़ाया
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 06:11 PM IST
सार
nephew killed uncle
विज्ञापन
गहरी नींद में सोते समय दिया घटना को अंजाम, परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महुवारी अफलेपुर (बागा) गांव में भतीजे ने फावड़े से वार कर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर को पकड़ने पहुंचे ग्रामीणों को भी उसने मारने को दौड़ा लिया। करीब आधे घंटे तक घटना स्थल पर अफरा-तफरी मची रही।
इस बीच हमलावर के सिर पर खून सवार देख लोग जान बचाकर भागते रहे। कुछ देर बाद दर्जनभर ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर मंदबुद्धि युवक को बल पूर्वक पकड़ लिया और रस्सी में बांधने के बाद पुलिस को 100 नंबर पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेने के साथ ही खून से सना फावड़ा भी मौके से बरामद कर लिया। मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि मृतक के परिवार में रूदन-क्रंदन जारी है।
विज्ञापन
महुआरी अफलेपुर (बागा) गांव निवासी हरेराम यादव (45) प्रतिदिन की तरह खेत से मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। वापस आने के बाद तेज धूप के कारण दरवाजे पर चारे का बोझ रखकर चौकी पर सो गया।
इसी बीच रिश्ते में लगने वाला भतीजा सोनू (22) पुत्र राजाराम यादव वहां पहुंचा और बगल में रखे फावड़े से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किया। हरेराम मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह ह्रदयविदारक दृश्य देख घर की महिलाएं शोर मचाने लगी।
आवाज सुनकर ग्रामीण उसे रोकने के लिए आगे बढ़े, लेकिन ग्रामीणों को मारने के लिए उसने दौड़ा लिया। घटना स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। हमलावर के सिर पर खून सवार था। यह देख लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे थे।
हमलावर को पकड़ने के लिए खूब हुई मशक्कत
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच लाठी-डंडे से लैस हो ग्रामीणों ने हमलावार को बल पूर्वक पकड़ लिया और उसे रस्सी में बांध दिया। घटना की सूचना 100 नंबर तथा करीमुद्दीनपुर थाने को दी और पुलिस के पहुंचने के बाद हमलावर को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि हमलावर मंदबुद्धि का है।
वह पहले भी उल-जूलल हरकतें करता रहा है। उधर हरेराम यादव की हत्या के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना से ग्रामीणों का दिल दहला उठा है। लोग पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाने में जुटे रहे। परिवार वालों का रो-रोकर हाल खराब है।
पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि यह हत्या नहीं एक हादसा है, जो दिनदहाड़े सोते वक्त करीमुद्दीनपुर थाने के महुआरी (अफलेपुर बागा) गांव में हुई है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
युवक के मंदबुद्धि होने का भी चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। हमलावर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।