फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neighbor uncle tried to molestation a three year old girl in mirzamurad varanasi

यूपी: पड़ोसी चाचा ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Dec 2019 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Neighbor uncle tried to molestation a three year old girl in mirzamurad varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ पड़ोसी चाचा ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम को पड़ोसी रिश्ते में लगने वाले चाचा ने तीन वर्षीय बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उधर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण गन्ने के खेत की तरफ दौड़े। इस दौरान आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी कहानी बताई। इसके बाद मां, बच्ची को लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन वर्षीय बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला पड़ोसी चाचा मौका देख उसको पास के गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में जैसे ही चिल्लाते हुए प्रवेश किया कि आरोपी मौका देख वहा से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed