फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of college caretaker in varanasi

बनारस में स्कूल के दिव्यांग चौकीदार की निर्मम हत्या कर कार्यालय में लगाई आग

Sun, 30 Sep 2018 09:19 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 30 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Murder of college caretaker in varanasi
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
वाराणसी के  कचनार स्थित श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में सोये चौकीदार दिव्यांग सुभाष पटेल (50) का सिर कूच कर बदमाशों ने हत्या कर दी। इसके साथ ही बदमाशों ने स्कूल के कार्यालय में आग लगा कर रिकॉर्ड, सीसी कैमरे, कुर्सी-टेबल सहित अन्य सामान जला दिया। रविवार को वारदात की सूचना मिली तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


वारदात की वजह प्रथम दृष्टया स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस चपरासी और स्कूल के प्रबंधक के विवाद के साथ ही कुछ दिनों पूर्व छेड़खानी के विवाद में एक शिक्षक के साथ हुई मारपीट सहित अन्य कारणों को आधार मानकर तफ्तीश कर रही है। प्रकरण को लेकर संदिग्ध गतिविधियों वाले राजातालाब क्षेत्र के पांच लोगों को हिरासत मेें लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कचनार निवासी भृगुनाथ पटेल के स्कूल में बीते 10 माह से मरुई निवासी सुभाष पटेल चौकीदार के तौर पर काम कर रहा था और यहीं रहता भी था। शनिवार की रात भृगुनाथ के घर से सुभाष खाना खाकर आया। रविवार की सुबह सुभाष के लिए भृगुनाथ खाना लेकर आए और स्कूल का गेट खटखटाने लगे तो नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अपने बेटे संजय को फोन कर बुलाया और सूचना पुलिस को दी गई। सभी अंदर घुसे तो बरामदे में चारपाई पर सुभाष मृत पड़ा था और चौतरफा खून गिरा हुआ था। सोये हुए सुभाष के सिर पर रॉड और लाठी के अलावा ईंट से वार कर उसकी हत्या की गई थी। साथ ही स्कूल के कमरों का शीशा तोड़ कर घुसे बदमाशों ने कार्यालय, प्रधानाचार्य कक्ष व स्टाफ रूम में आग लगाकर रिकॉर्ड और सीसी कैमरे जला दिए थे।

सुभाष के पिता श्रवण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि सुभाष के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। स्कूल के रिकार्ड जलाए जाने के कारण प्रबंधक से जुड़े विवादों को भी खंगाला जा रहा है।

सीसी कैमरे जलाए लेकिन

Murder of college caretaker in varanasi
पांच संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने स्कूल के कार्यालय में आग लगाकर रिकॉर्ड और सीसी कैमरे जलाए लेकिन डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) सुरक्षित बच गया। क्राइम ब्रांच डीवीआर को खंगाल कर वारदात की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है। वहीं, रोहनिया पुलिस के साथ आया डॉग स्क्वॉड स्कूल के पिछले हिस्से की ओर गया।

विद्यालय के पिछले हिस्से की चहारदीवारी से सटे खेत की फसलें जमीन पर गिरी हुई थी और पैरों के निशान थे। इसके आधार पर आशंका जताई गई कि बदमाश चार से पांच की संख्या में थे। वारदात की जानकारी पाकर सेवापुरी विधायक नीलरतन सिंह पटेल नीलू, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों नेताओं ने रोहनिया क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से वारदात का जल्द खुलासा करने को कहा।
 

आधा घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा, बिलखते रहे परिजन

Murder of college caretaker in varanasi
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
कॉलेज में रविवार को एफसीआई के वॉचमैन पद की परीक्षा आयोजित थी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे जाने के बाद तकरीबन आधा घंटे की देरी से जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में परीक्षा शुरू कराई गई। पुलिस परीक्षा को भी वारदात से जोड़ कर जांच कर रही है कि कहीं इसमें बाधा पहुंचाने की नियत से हत्या तो नहीं की गई। 

उधर, सुभाष की हत्या की जानकारी पाकर उसकी पत्नी रीता देवी बच्चों और परिजनों के साथ स्कूल पहुंची। परिजनों ने बताया कि पैर से दिव्यांग सुभाष के कंधे पर ही पत्नी और बच्चों के भरणपोषण की जिम्मेदारी थी। इस दौरान परिजनों ने स्कूल प्रबंधक से सुभाष के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए घंटों हंगामा किया और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed