{"_id":"3c7d1804ba31052879912f487fa11a8b","slug":"murder-in-jaunpur-and-got-in-the-car-mirjamurad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या जौनपुर में और गाड़ी मिर्जामुराद में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या जौनपुर में और गाड़ी मिर्जामुराद में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 24 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में गुरुवार को हुई गुडडू सिंह और उनके चालक नंदू की हत्या मामले में पुलिस ने गुडडू सिंह की इनोवा गाड़ी शनिवार की सुबह मिर्जामुराद के डगहरिया से बरामद की। बदमाश गुडडू सिंह और नंदू केशरी की हत्या के बाद उनकी इनोवा कार को मिर्जामुराद के डगहरिया में छोड़कर भाग गए।
शनिवार की भोर में डगहरिया गांव में रहने वाले लोगों को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी की सीट पर खून के निशान थे। आशंका है कि गुडडू और नंदू की हत्या गाड़ी में ही की गई हो। इसके बाद शव को दो अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया हो।
गाड़ी में जमीन की रजिस्ट्री के कागजात भी मिले। एसओ मिर्जामुराद अनिल सिंह का कहना है कि हत्या के बाद बदमाश इनोवा को डगहरिया में छोड़कर भाग गए हैं। गाड़ी मिलने की जानकारी जौनपुर और मिर्जापुर पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी जीत बहादुर ऊर्फ गुड्डू सिंह 35 वर्ष पुत्र कल्लू सिह वाराणसी में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
कुसहा में ईंट भट्ठा भी है। गुरुवार की सुबह छह बजे वह अपने गांव के चालक नंदू केशरी यादव के साथ अपनी इनोवा कार से वाराणसी के लिए निकला था। जौनपुर में हत्या के बाद गुड्डु की लाश जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर में और नंदू की लाश मिर्जापुर के कछवां में फेंक दी थी।