फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murder in azamgarh after money dispute for selling cow

गाय बिक्री का पैसा मांगना पड़ा भारी, मनबढ़ ने चाकू घोंपकर सुला दी मौत की नींद

Thu, 12 Oct 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
murder in azamgarh after money dispute for selling cow
मर्डर - फोटो : self
दो माह पूर्व 15 सौ रुपये में बेची गई गाय का दाम मांगने से नाराज मनबढ़ ने चाकू घोंपकर अधेड़ की हत्या कर दी। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। अधेड़ की बड़ी बेटी अर्चना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है।  कंधरापुर थाना क्षेत्र के मातनपुर गांव निवासी चंद्रदेव यादव (50) पुत्र समदीन घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। तबियत खराब होने पर उन्होंने करीब दो माह पूर्व अपने ही गांव के रामहित यादव को गाय बेच दी।
विज्ञापन


गाय का दाम तय होते समय चंद्रदेव ने दो हजार रुपये की मांग की थी। जबकि 1500 रुपये देने की बात कहकर रामहित गाय अपने घर ले गया था। उधर चंद्रदेव को इलाज के लिए रुपयों की आवश्यकता होने पर वह रामहित से रुपये मांगता रहा। लेकिन वह बात टरका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दिन में 11 बजे के करीब चंद्रदेव यादव रामहित के घर पहुंचे और रुपये मांगने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो ही रही थी कि तभी किसी ने चंद्रदेव को चाकू घोंप दिया।

घटना के बाद गांव में फैला तनाव

murder in azamgarh after money dispute for selling cow
यूपी100 - फोटो : amar ujala
अधेड़ के सीने में चाकू लगने से खून बहने लगा। अधिक खून बह जाने की वजह से चंद्रदेव मौके पर गिर गए। जबकि रामहित फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर चंद्रदेव के परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर गांव में तनाव है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ नगर आदि मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष कंधरापुर ने चंद्रदेव की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। चंद्रदेव यादव चार बेटी और एक बेटे का पिता थे।

घटना के संबंध में उनकी बड़ी बेटी अर्चना यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रामहित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में   एसपी सिटी  ने कहा कि चंद्रदेव यादव की बेटी अर्चना यादव की तहरीर के आधार पर रामहित यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed