फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother and father killed after bike hit truck at azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसाः खड़े ट्रक में घुसी बाइक, मां-पिता की मौत, बेटी घायल

Tue, 17 Oct 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
mother and father killed after bike hit truck at azamgarh
सड़क दुर्घटना
यूपी के आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई।  पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उनकी शिनाख्त की। दंपती डाक्टर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


चाय दूकानदार सत्यप्रकाश कसौधन (37) संतकबीर नगर आजमगढ़ के घनघटा थाना क्षेत्र के औराडांढ़ गांव का निवासी था। उसकी पत्नी अनीता (35) की तबियत खराब रहती थी। उसका इलाज मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के डॉक्टर से हो रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को सत्यप्रकाश पत्नी और सात वर्ष की बेटी रोशनी को लेकर सठियांव बाजार आया था। वापसी में मुबारकपुर मोड़ के समीप उसकी बाइक सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे सत्य प्रकाश और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । सत्यप्रकाश की पहचान उसके मोबाइल से हुई इसके बाद पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सत्यप्रकाश को एक पुत्र और दो बेटियां हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed