फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 150 complaints of missing money from postal accounts in cantt varanasi

डाकघर में डाका : खातों से रकम गायब करने की 150 से ज्यादा शिकायतें, सभी डाकघरों में अलर्ट

Wed, 04 Sep 2019 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Sep 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
More than 150 complaints of missing money from postal accounts in cantt varanasi
भारतीय डाक। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के प्रधान डाकघर कैंट में लोगों के खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने की घटना के बाद अब सभी डाकघरों को अलर्ट कर दिया गया है। इसमें अलग-अलग योजनाओं के साथ ही बचत और चालू खातों से जमा-निकासी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन


हालांकि अभी 150 शिकायतें पहुंच गई हैं और मंगलवार को भी प्रधान डाकघर पर भीड़ लगी रही। इस दौरान लोग अपने खातों के बारे में जानकारी लेते रहे।

डाकघर पर खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने की जिन लोगों ने शिकायत की है, उनकी शिकायत पर गौर करें तो यह मामला पांच करोड़ से अधिक पहुंच गया है। इस बीच विभागीय जांच में अभी तक केवल 23 खातों की जांच हुई है और 61.52 लाख की पुष्टि हुई है। फिलहाल अभी जांच जारी है।

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया इसमें चार डाक सहायकों और 2 एजेंटों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई तो की गई है, लेकिन अब सभी डाकघरों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसमें वाराणसी पश्चिमी मंडल के साथ ही पूर्वी मंडल से जुड़े डाकघरों के अधिकारियों को यहां आने वाले खाताधारकों को कंप्यूटरीकृत खाता अपडेट कर देने को कहा गया है। ऐसा इसलिए कि खाते में किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके। इसके अलावा दोपहर बाद एजेंटों से काम लेने को भी कहा गया है।

10 लोगों ने की रुपये निकाले जाने की शिकायत :
मंगलवार को भी कई नए खाताधारक पहुंचे, जिन्होंने काउंटर पर अपने खातों की जांच कराई। इस दौरान करीब दस लोगों ने रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस और विभागीय अधिकारियों से की है। माना जा रहा है कि सबकी जांच पूरी होने के बाद ही सही तस्वीर सामने आ पाएगी। इसमें विभाग की ओर से खाताधारकों के साइन का मिलान कराया जा रहा है। इसके लिए उनका मोबाइल नंबर भी अपडेट कराया जा रहा है 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed