{"_id":"57475ea84f1c1b3207690d18","slug":"monkey-man-standing-under-the-balcony-fall-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने गिराया छज्जा नीचे खड़े युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदर ने गिराया छज्जा नीचे खड़े युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
चेतगंज इलाके के रामकटोरा में गुरुवार को एक बंदर ने दुकान के बरामदे का छज्जा गिरा दिया, जिससे नीचे खड़े युवक का सिर फट गया। अचानक सिर पर ईंट और छड़ गिरने से वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आननफानन में घर वाले उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बनारस में बंदरों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल भी चेतगंज इलाके में ऐसी ही घटना से एक बच्चे की मौत हो गई थी। गुरुवार को रामकटोरा स्थित मोबाइल के एक दुकान मोबाइल बनवाने पहुंचे जैतपुरा निवासी अजय को इसका शिकार होना पड़ा। दुकान के बाहर अजय खड़ा था कि तभी ऊपर बैठे बंदरों की धमाचौकड़ी से दुकान का छज्जा गिर गया।
इस वजह से मलबा अजय के सिर पर गिरा और उसकी जान चली गई। बता दें कि इस संबंध में नगर निगम कागजों पर अच्छी खासी रकम करता है लेकिन हकीकत के धरातल पर कोई काम नहीं होता। इसके चलते शहर के प्रमुख इलाकों के लोग भी बंदरों से परेशान हैं।