फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money sharing begins with the end of election promotion in Purvanchal

पूर्वांचल में प्रचार खत्म होने के साथ पैसा बांटने का खेल शुरू 

Tue, 07 Mar 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 07 Mar 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Money sharing begins with the end of election promotion in Purvanchal
ईवीएम
प्रचार खत्म होने के साथ ही पैसा बांटने का खेल शुरू हो गया है। जिन प्रत्याशियों को समीकरण बिगड़ता दिख रहा है उन्होंने वोटों की खरीद फरोख्त चोरी छिपे शुरू कर दी है। वाराणसी में शहर से लेकर देहात तक की आठों विधानसभाओं में प्रत्याशियों ने प्रचार बंद कर साइलेंट प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान वोटों के समूह के नेताओं से संपर्क बढ़ गया है। जिला प्रशासन की पैनी नजर भी अब तक उन्हें ढूंढ नहीं पा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से मनाही के बाद भी कुछ प्रत्याशी समीकरण बनाने और बिगाड़ने में लगे है।
विज्ञापन


इनमें खासकर वे लोग शामिल हैं जो किन्हीं न किन्हीं कारणों से अपनी पार्टी से नाखुश थे। भले ही दबाव में उन्होंने पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है लेकिन अंदर ही अंदर जड़ काटने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवापुरी, पिंडरा, अजगरा, उत्तरी, दक्षिणी, कैंट, रोहनिया, शिवपुर इन सभी विधानसभाओं में पैसा बांटने वाले सक्रिय हो गए हैं। यही स्थिति जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र आदि जिलों में भी है।


अंतिम दौर की लड़ाई में प्रत्याशी और उनके समर्थक साम, दाम, दंड भेद की नीति अपनाकर गोटी सेट करने में जुट गए हैं। कई जगहों पर बच्चे के जन्मदिन और शादी की सालगिरह के नाम पर पार्टी चल रही है। पहचान करने के बाद अंदर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed