फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monduvadih and theft of millions in Belupur

मंडुवाडीह और भेलूपुर में लाखों की चोरी

Mon, 18 Jan 2016 02:11 AM IST
Manduadih bhelupur
Manduadih bhelupur Updated Mon, 18 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Monduvadih and theft of millions in Belupur

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार की रात एक बार फिर मौज काटी।

विज्ञापन

 लहरतारा पुलिस चौकी के समीप दो दूकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये नगद और कीमती सामान समेट ले गए जबकि दो जगहों पर प्रयास असफल रहा।
वहीं, भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम के ठीक सामने की कंप्यूटर शॉप का शटर तोड़कर चोर पांच लाख रुपये से ऊपर का सामान समेट ले गए। पुलिस के साथ आए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम चोरों का सुराग लगा पाने में नाकाम रहे।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरतारा पुलिस चौकी के समीप की अंग्रेजी शराब की दूकान का ताला मास्टर चाबी से खोलकर चोर पांच हजार नगद और पचास हजार की शराब उठा ले गए।
विज्ञापन

 उसके बगल में शिवदासपुर निवासी राजेश कुमार के लेडीज कॉर्नर का ताला तोड़कर 1500 नगद, चांदी के चार सिक्के और अन्य सामान ले गए।
 चेतगंज के सरायगोवर्धन निवासी महेंद्र जायसवाल की छड़ और गाटर की दूकान का ताला चोरों ने तोड़ा लेकिन कुछ ले जाने में सफल नहीं हो सके। तो इसके समीप स्थित इनवर्टर बैटरी के गोदाम का ताला काटकर चोर घुसे ही थे कि गार्ड मोतीलाल यादव ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 चोर भाग खड़े हुए और जल्दबाजी में आरी सहित चोरी करने के कई अन्य उपकरण मौके पर ही छूट गए। जिन्हें रविवार की सुबह मंडुवाडीह पुलिस ने जब्त कर लिया।
वहीं भेलूपुर थाना क्षेत्र में दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम के ठीक सामने सरेराह स्थित होलसेल कंप्यूटर शॉप का शटर तोड़कर चोर दूकान में घुसे और वहां लगा शीशा तोड़ डाले।

 कबीरनगर निवासी दूकानदार अमित कुमार ने बताया कि पांच लाख रुपये मूल्य के लैपटॉप, हार्डडिस्क और अन्य कीमती सामान दूकान में रखे बैग में चोर उठा ले गए हैं। भेलूपुर पुलिस की सूचना पर आया डॉग स्क्वॉड नवाबगंज तिराहा पर जाकर रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed