{"_id":"5b548c5d4f1c1b58488b645c","slug":"molestation-with-lady-security-guard-at-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी की महिला सुरक्षाकर्मी से छेड़खानी, विरोध करने पर धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी की महिला सुरक्षाकर्मी से छेड़खानी, विरोध करने पर धमकी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, तीनों घर छोड़ कर भागे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत युवती के साथ छेड़खानी का सनसनखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, उसने जब विरोध किया तो तेजाब फेंक कर चेहरा बरबाद करने की धमकी भी दी गई।
प्रकरण को लेकर रविवार को बड़ागांव थाने में बसनी बाजार निवासी आकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता और विशाल केसरी के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते मार्च महीने में भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती के साथ छावनी क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन में सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया था।
बलरामपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बड़ागांव पुलिस को बताया कि बसनी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहती है। बसनी बाजार से बाबतपुर एयरपोर्ट आते-जाते समय रास्ते में आकाश, शुभम और विशाल उसके साथ छेड़खानी करते हैं। इसके साथ ही उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजते हैं और तीनों हमेशा अकेले मिलने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विरोध करने पर तीनों धमकी देते हैं कि चेहरे पर तेजाब फेंक कर जीवन बरबाद कर देंगे। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद बड़ागांव इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर उनके घर पर छापामारी की गई थी। फिलहाल तीनों घर छोड़ कर भागे हुए हैं, जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।