फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation with lady security guard at varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी की महिला सुरक्षाकर्मी से छेड़खानी, विरोध करने पर धमकी

Mon, 23 Jul 2018 10:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Molestation with lady security guard at varanasi airport
बड़ागांव पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, तीनों घर छोड़ कर भागे

विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत युवती के साथ छेड़खानी का सनसनखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, उसने जब विरोध किया तो तेजाब फेंक कर चेहरा बरबाद करने की धमकी भी दी गई।

 प्रकरण को लेकर रविवार को बड़ागांव थाने में बसनी बाजार निवासी आकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता और विशाल केसरी के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते मार्च महीने में भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती के साथ छावनी क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन में सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बड़ागांव पुलिस को बताया कि बसनी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहती है। बसनी बाजार से बाबतपुर एयरपोर्ट आते-जाते समय रास्ते में आकाश, शुभम और विशाल उसके साथ छेड़खानी करते हैं। इसके साथ ही उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजते हैं और तीनों हमेशा अकेले मिलने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर तीनों धमकी देते हैं कि चेहरे पर तेजाब फेंक कर जीवन बरबाद कर देंगे। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद बड़ागांव इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर उनके घर पर छापामारी की गई थी। फिलहाल तीनों घर छोड़ कर भागे हुए हैं, जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed