{"_id":"5d41d7318ebc3e6d1766fbbb","slug":"molestation-with-girl-student-in-sadar-kotwali-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Aug 2019 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंदौली जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर वह स्कूल की बस से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करने लगा। इसी बीच गांव से कुछ दूर पहले बस से उतरने के बाद सुनसान देखकर युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने के बाद युवक उसे धमकी देने लगा। किसी प्रकार से वह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। दोपहर बाद पिता पुत्री को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।