{"_id":"5da1e43b8ebc3e93d56cd1ff","slug":"molestation-with-a-girl-accused-on-fiancee-and-his-friend-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: युवती ने मंगेतर और साथियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सीएम-डीजीपी से की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: युवती ने मंगेतर और साथियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सीएम-डीजीपी से की शिकायत
Sat, 12 Oct 2019 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने अपने मंगेतर और उसके साथियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के कौड़ीराम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसकी शादी तय हुई थी।
विज्ञापन
विवाह के पहले होने वाली सारी रस्में हो चुकी थीं। इस बीच 30 सितंबर को उसके मंगेतर ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वह आई तो उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उसके साथ मंगेतर और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता ने इस बाबत रौनापार थाने में तहरीर भी दी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसपी को पत्र भेज कर मुकदमा दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है।